चेन्नई

लोगों में स्वामी विवेकानंद का संदेश फैलाएं : राज्यपाल

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुवार को विवेकानंद नवरात्रि महोत्सव व विवेकानंद पार्क की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि….

चेन्नईFeb 09, 2018 / 11:09 pm

मुकेश शर्मा

Governor

चेन्नई।राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुवार को विवेकानंद नवरात्रि महोत्सव व विवेकानंद पार्क की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षा लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी महानता सामने से आगे बढऩे की उनकी योग्यता में थी। उन्होंने युवा और वृद्ध सभी को खुद की गरिमा कायम रखने के साथ ही साहसी और मजबूत बनने का उपदेश दिया। मजबूती जीवन है, कमजोरी मृत्यु। अपने आप में विश्वास करना सीखें तभी ईश्वर में विश्वास हो सकता है।

जीवन में जोखिम उठाएं। यदि आप सफल होंगे तो आप आगे रहेंगे। असफल हुए तो मार्गदर्शक बन सकते हैं। उन्होंने भारतीयों का आह्वान किया कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य नहीं हासिल होता। 125 साल पहले जब शिकागो के धर्म संसद को संबोधित किया था तो दुनिया ने ध्यान से सुना था। वह ऐतिहासिक संबोधन था। उन्होंने कहा कि धर्मों के बीच एकता अन्य धर्मों की भावना के साथ समर्पण के साथ आएगी। साथ ही धर्म के व्यष्टित्व को संरक्षित करना होगा। स्वामी विवेकानंद ने हमेशा तमिल लोगों से प्यार किया।


उन्होंने कहा कि भारत में दु:ख और गरीबी को केवल शिक्षा के जरिए दूर किया जा सकता है। उन्होंने हर समस्या जैसे गरीबी, गुलामी में स्वयं को व्यस्त किया। राष्ट्रीय चेतना जगाने एवं शिक्षा के लिए काम किया। राज्यपाल ने कहा कि कोई भी लोगों में देशभक्ति की भावना के बिना महान नहीं बन सकता। आम आदमी को ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से शिक्षा उद्यम के अवसर से ही देश महान बन सकता है। गरीब और निचले तबके के लोगों की सेवा सम्पन्न लोगों द्वारा नि:स्वार्थ व भाईचारे की भावना से होनी चाहिए। युवाओं में ईमानदारी, पारदर्शिता तथा समर्पण स्थापित करें। स्वामी विवेकानंद संदेश को देश के लोगों के बीच फैलाएं।

करुणानिधि के गले से जल्द निकाली जाएगी ट्रैक्नोस्टोमी ट्यूब

डीएमके प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि के गले से जल्द ही ट्रैक्नोस्टोमी ट्यूब निकाली जाएगी। सूत्रों के अनुसार सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद लगाई गई इस ट्यूब को करुणानिधि के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को देखते हुए निकालने का निर्णय किया गया है। उनके स्वास्थ्य में शारीरिक और मानसिक रूप से काफी तेजी से सुधार आ रहा है। हालांकि अब वे बात करने की भी बहुत कोशिश करते हंै लेकिन गले में ट्यूब होने की वजह से बात नहीं कर पाते। इस कारण डॉक्टरों ने ट्यूब हटाने का विचार किया है।

ऐसी जानकारी मिली है कि ट्यूब निकालने से पहले करुणानिधि के स्वास्थ्य की अच्छे से जांच भी की जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष २०१६ में बीमार पडऩे के बाद से करुणानिधि अपने गोपालपुरम आवास पर ही रहते हैं। अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करुणानिधि के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी। वहीं हाल ही मेें स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आने के बाद करुणानिधि डीएमके मुखपत्र मुरासोली कार्यालय और अपनी बेटी कनिमोझी के आवास पर भी गए थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.