scriptबिना वीजा-पासपोर्ट रह रहा था श्रीलंकाई नागरिक, गिरफ्तार | Sri Lankan citizen arrested, was staying without visa | Patrika News

बिना वीजा-पासपोर्ट रह रहा था श्रीलंकाई नागरिक, गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Feb 16, 2019 04:30:13 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

पिछले कइ दिनों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे श्रीलंकाई नागरिक को इमीग्रेशन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

arrested,visa,citizen,staying,

बिना वीजा-पासपोर्ट रह रहा था श्रीलंकाई नागरिक, गिरफ्तार

चेन्नई. पिछले कइ दिनों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे श्रीलंकाई नागरिक को इमीग्रेशन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही इसकी सूचना श्रीलंकाई दूतावास को भी दी गई है। गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिक शशि कुमार (२८) से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह फ्रांस जाना चाहता है लेकिन कई देशों में रहने के बाद भी उसे वीजा नहीं मिला। दरअसल फ्रांस जाने के लिए उसने कई बार वीजा के लिए आवेदन किया लेकिन उसे वीजा नहीं मिला। उसके बाद वह सिंगापुर का वीजा लेकर चला गया। वह दो महीने सिंगापुर में ठहरा और उसके बाद वहां से इंडोनेशिया गया। वहां एक महीने ठहरा और फिर नेपाल गया। वहां भी एक महीने रुकने के बाद भारत आ गया। वह चेन्नई में अपने दोस्तों की मदद से पासपोर्ट बनवाना चाहता था। चेन्नई में अपने दोस्त के घर में रहकर इमीग्रेशन अधिकारी से मिला लेकिन जब अधिकारी को पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो