scriptश्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के २ हजार मछुआरों को खदेड़ा | Sri Lankan Navy repels 2 thousand fishermen from Tamil Nadu | Patrika News

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के २ हजार मछुआरों को खदेड़ा

locationचेन्नईPublished: Aug 19, 2019 02:39:45 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Sri Lankan नौसेना ने तमिलनाडु के २ हजार से अधिक मछुआरों को धमकी देकर उस वक्त भगा दिया जब वे कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। साथ ही मछुआरों के जीपीएस संचार उपकरण तथा २०० नौकाओं के जाल भी काट दिया।

news,Chennai,fishermen,Tamilnadu,Special,Breaking,Chennai news in hindi,

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के २ हजार मछुआरों को खदेड़ा

-२०० नौकाओं के जाल किए क्षतिग्रस्त
रामेश्वरम. श्रीलंकाई Sri Lankan नौसेना ने तमिलनाडु Tamilnadu के २ हजार से अधिक मछुआरों को धमकी देकर उस वक्त भगा दिया जब वे कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। साथ ही मछुआरों के जीपीएस संचार उपकरण तथा २०० नौकाओं के जाल भी काट दिया।
तमिलनाडु तटीय यंत्रीकृत मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. सेशुराजा ने बताया कि शनिवार को ७०० नावों में सवार होकर मछुआरे समुद्र में उतरे थे। जब वे धनुषकोड़ी और कच्चतीवू के पास मछली पकड़ रहे थे तभी सात नौकाओं में सवार होकर श्रीलंकाई नौसैनिक वहां पहुंचे और धमकाते हुए सभी मछुआरों को वहां से जाने को कहा। साथ ही उन्होंने मछुआरों के २०० जाल भी काट दिए। इसके बाद मजबूरन सभी मछुआरों को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से स्थाई समाधान निकालने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। इससे पहले गत १३ अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने २ हजार से अधिक मछुआरों को भगा दिया था। साथ ही ५० से अधिक नावों के जाल भी काट दिए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो