scriptएसआरएम रामापुरम के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली | SRM Ramapuram students rally rally | Patrika News

एसआरएम रामापुरम के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

locationचेन्नईPublished: Mar 17, 2019 11:35:55 pm

एसआरएम रामापुरम ने शनिवार को बेसेंटनगर के इलियट बीच पर गो ग्रीन नामक जागरूकता वाकथॉन का आयोजन किया। परिसर के विद्यार्थियों द्वारा

SRM Ramapuram students rally rally

SRM Ramapuram students rally rally

चेन्नई।एसआरएम रामापुरम ने शनिवार को बेसेंटनगर के इलियट बीच पर गो ग्रीन नामक जागरूकता वाकथॉन का आयोजन किया। परिसर के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस रैली को एसआरएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, रामापुरम के निदेशक डॉ. वी. सुब्बैया भारती ने झंडा दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण जागरूकता के लिए आयोजित इस रैली में कंप्यूटर साइंस एवं अन्य विभागों के करीबन 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इसका उद्देश्य पर्यावरण को हराभरा बनाने के साथ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए लोगों को जागरूक करना था। 3 किलोमीटर की यह रैली इलियट बीच से शुरू होकर राजाजी भवन, अन्नै वेलंकिनी चर्च, मुरुगन इडली शॉप होते हुए वापस इलियट बीच पर ही समाप्त हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए तख्तियों पर स्लोगन लिखकर नारेबाजी भी की। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों में मुफ्त पौधे भी वितरित किए।

दुबे ‘अग्निशिखा गौरव रत्न’ से सम्मानित
ंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हाल ही अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा नवी मुम्बई स्थित होटल शिंकारा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में चेन्नई के वरिष्ठ शिक्षक डा. सुंदर श्याम दुबे को ‘अग्निशिखा गौरव रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो