scriptखोले मेट्टूर बांध के गेट, सिंचाई के लिए छोड़ा 3000 क्यूसेक पानी | stalin | Patrika News

खोले मेट्टूर बांध के गेट, सिंचाई के लिए छोड़ा 3000 क्यूसेक पानी

locationचेन्नईPublished: Jun 12, 2021 08:00:57 pm

स्टालिन ने खोले मेट्टूर बांध के गेट, सिंचाई के लिए छोड़ा 3000 क्यूसेक पानी

stalin

m.k.stalin

चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को डेल्टा सिंचाई के लिए मेट्टूर बांध के द्वार खोल दिए। शुरुआत में डेल्टा जिलों में सिंचाई कार्यों की समीक्षा के एक दिन बाद कुरुवई की खेती के लिए शनिवार को सुबह करीब 11.30 बजे बांध से लगभग 3,000 क्यूसेक छोड़ा गया। पानी के निर्वहन की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाकर 10,000 कर दिया जाएगा।
बांध निर्माण के बाद से यह केवल 18वां मौका है जब बांध को सिंचाई के लिए खोला गया है। स्टेनली जलाशय से छोड़े गए पानी से डेल्टा जिलों में लगभग 5.21 लाख एकड़ कृषि योग्य भूमि की सिंचाई की जाएगी।
मोदी से मिलने के लिए समय मांगा

बांध के स्लुइस गेट खोलने के बाद स्टालिन ने कहा, सरकार राज्य में हर साल शुद्ध खेती योग्य क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, हमने 17 जून को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो