scriptजन्मदिन पर स्टालिन ने लोगों से सहयोग करने का किया आग्रह | Stalin calls for public support on birthday, Rajini Kamal extend wis | Patrika News

जन्मदिन पर स्टालिन ने लोगों से सहयोग करने का किया आग्रह

locationचेन्नईPublished: Mar 01, 2021 04:07:47 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता कमल हासन ने स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी।

जन्मदिन पर स्टालिन ने लोगों से सहयोग करने का किया आग्रह

जन्मदिन पर स्टालिन ने लोगों से सहयोग करने का किया आग्रह


-रजनी व कमल हासन ने दी बधाई
चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता कमल हासन ने स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी। रजनीकांत ने स्टालिन को कॉल कर जन्मदिन की बधाई दी। ट्वीट कर कमल हासन ने कहा कि स्टालिन प्रभारी रूप से अपने पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम. करुणानिधि की उम्मीदों को पूरा करने में लगे हैं। इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी।

 

मनमोहन सिंह ने भी कॉल कर स्टालिन को बधाई दी, जबकि राहुल गांधी ने ट्वीट कर बधाई प्रेषित किया। साथ ही कहा कि प्रार्थना करता हूं कि स्टालिन ऐसे ही स्वस्थ होकर जनता की सेवा करते रहें। इसके अलावा भाजपा नेता खुशबू सुंदर और टीएनसीसी अध्यक्ष केएस अलगिरी समेत अन्य नेताओं ने भी स्टालिन को बधाई दी। इससे पहले जन्मदिन के अवसर पर स्टालिन ने मरीना बीच पर करुणानिधि, सीएन अन्नादुरई और इवीआर पेरियार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी मुख्यालय में समर्थकों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने एक स्पेशल स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने आगामी विस चुनाव में लोगों के सहयोग की भी मांग की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो