scriptपत्रकारों को भी फ्रंटलाइन कर्मियों के तहत माना जाएगा: स्टालिन | Stalin declares journalists as frontline workers | Patrika News

पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन कर्मियों के तहत माना जाएगा: स्टालिन

locationचेन्नईPublished: May 04, 2021 08:06:36 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के नामित मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन कर्मियों की सूची में शामिल करने की घोषणा की।

पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन कर्मियों के तहत माना जाएगा: स्टालिन

पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन कर्मियों के तहत माना जाएगा: स्टालिन


चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के नामित मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन कर्मियों की सूची में शामिल करने की घोषणा की। इसके तहत पत्रकारों को वैक्सीन लगाने समेत अन्य सभी लाभ में प्राथमिकता मिलेगी। ट्वीट कर स्टालिन ने कहा न्यूजपेपर और विजुअल मीडिया में काम करने वाले सभी पत्रकार अपने जीवन को खतरे में डालते हैं, इसलिए उनके कार्यो को फ्रंटलाइन वर्करों के तौर पर माना जाएगा। बारिश, सन और बाढ़ के दौरान भी वे लोग अपना जीवन खतरे में डाल कर काम करते हैं।

 

प्राथमिकता कर्मचारियों के अधिकार विशेषाधिकार के अनुसार दिए जाएंगे। फ्रंटलाइन कर्मियों को जो सहायता प्रदान की जा रही है वह मीडिया कर्र्मियों को भी प्रदान की जाएगी। इस घोषणा के बाद विभिन्न मीडिया संगठनों ने स्टालिन का आभार व्यक्त किया। इससे पहले बिहार, पंजाब और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों ने पहले ही पत्रकारों को फ्रंटलाइन कर्मियों की सूची में शामिल कर लिया है। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में पिछले एक साल से पत्रकारों द्वारा फ्रंटलाइन कर्मियों में उनकों शामिल करने की मांग की जा रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो