scriptस्टालिन व उदयनिधि ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी | Stalin greets beloved brother Rahul Gandhi on his birthday | Patrika News

स्टालिन व उदयनिधि ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

locationचेन्नईPublished: Jun 19, 2021 04:30:39 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके 51वें जन्मदिन पर बधाई दी। ट्वीट कर स्टालिन ने कहा

स्टालिन व उदयनिधि ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

स्टालिन व उदयनिधि ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी


चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके 51वें जन्मदिन पर बधाई दी। ट्वीट कर स्टालिन ने कहा वे अपने भाई राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं। मै हर पहलू में समतामूलक भारत की स्थापना के लिए उनके निस्वार्थ और अथक कार्य की प्रशंसा करने में दूसरों के साथ शामिल होता हूं। कांग्रेस पार्टी के लोकाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है। भगवान से राहुल गांधी की लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं। आशा करता हूं कि वे इसी प्रकार से देश की जनता की सेवा करते रहें।

 

इसी बीच डीएमके युवा विंग के सचिव और चेपॉक त्रिप्लीकेन विधायक उदयनिधि स्टालिन ने भी राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम. करुणानिधि के दिखाए गए कदमों और मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के तहत हम लोग कांग्रेस के साथ इसी प्रकार से खड़े रहेंगे। इस प्रकार से मिलकर भारतीय संघ के बहुलवाद और धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करने वाली ताकतों को उखाड़ फेंका जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो