scriptस्टालिन ने की विजयकांत से मुलाकात | Stalin meets Vijayakant | Patrika News

स्टालिन ने की विजयकांत से मुलाकात

locationचेन्नईPublished: Feb 23, 2019 12:33:45 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को डीएमडीके प्रमुख विजयकांत से उनके आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
 
 

president,chief,Health,meets,Stock,

स्टालिन ने की विजयकांत से मुलाकात

चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को डीएमडीके प्रमुख विजयकांत से उनके आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्टालिन ने कहा विजयकांत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुलाकात की गई है। विजयकांत मेरे काफी पुराने और करीबी मित्रों में से हैं। इस दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी के अलावा किसी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि विजयकांत का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एम. करुणानिधि के साथ अच्छा तालमेल था। जब करुणानिधि का निधन हुआ तो विजयकांत अमेरिका में थे और आ नहीं पाए थे, पर उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपना दर्द व्यक्त किया था। उसके बाद जब वे अमेरिका से चेन्नई पहुंचे तो हवाईअड्डे से ही मरीना बीच स्थित करुणानिधि के स्मारक गए थे। बैठक के दौरान डीएमडीके उपमहासचिव सुदीश भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान डीएमडीके उपमहासचिव सुदीश भी उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो