चेन्नई

स्टालिन के दो साल पुराने वीडियो पर भडक़ा सोशल मीडिया

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन का दो साल पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है।

चेन्नईFeb 05, 2019 / 12:11 pm

Santosh Tiwari

चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन का दो साल पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। द्रविडिय़न स्वाभिमान आंदोलन के अनुसार डीएमके अध्यक्ष दो साल पहले हुई एक शादी समारोह में मेहमानों को संबोधित कर रहे थे। एक मिनट चालीस सेकेंड की वीडियो क्लिप में उन्होंने पारंपरिक वैदिक विवाह की आलोचना की है। इस क्लिप के सोशल मीडिया पर सर्फ होते ही लोगों ने इसके प्रति नाराजगी भरे मैसेज भेजना शुरु कर दिया और इसकी तीखी आलोचना होने लगी।
द्रविड़ नेता अण्णादुरै और एमजी रामचंद्रन की जीवनी लिखने वाले आर. कन्नन का कहना है कि स्टालिन ने द्रविड़ आंदोलन की परंपरा को ही आगे बढ़ाया है। डीएमके की ऐसी बयानयाजी पेरियार के समय से ही चल रही है। द्रविड़ आंदोलन में भी यही माना जाता रहा कि न तो शादी करने वाला जोड़ा और न ही उसे आशीर्वाद देने आए मेहमान इन मंत्रों का अर्थ समझते हैं जो संस्कृत में होते हैं। इस रिश्ते मेें एक मध्यस्थ यानि पुजारी की उपस्थिति जरूरी होती है। इसे ब्राह्मणवाद से जोड़ा गया और वैदिक विवाह कोआत्मसम्मान की कमी के रूप में देखा गया जिसके विरुद्ध स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक ईवीआर पेरियार ने आत्मसम्मान विवाह प्रथा को शुरू किया था। पेरियार के अनुनायियों ने हमेशा ही वैदिक ग्रंथों के लिए विवादास्पद संदेशों को प्रसारित किया है। जीवनीकार ने कहा कि स्टालिन आज की पीढ़ी को एक लाइन में समझाए कि ये मंत्र शर्मनाक क्यों है।
डीएमके के प्रवक्ता सरवनन ने कहा कि यह प्रसार लोकसभा चुनाव से पहले का हथकंडा है। हमारा रुख इन समारोहों के लिए पिछले सौ साल से एक जैसा ही है।

Home / Chennai / स्टालिन के दो साल पुराने वीडियो पर भडक़ा सोशल मीडिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.