scriptभाजपा की सत्ता आने के बाद से आरक्षण की नीति हो रही प्रभावित: स्टालिन | Stalin said Reservation policy facing peril after BJP came to power | Patrika News

भाजपा की सत्ता आने के बाद से आरक्षण की नीति हो रही प्रभावित: स्टालिन

locationचेन्नईPublished: Feb 10, 2020 06:54:54 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

स्टालिन ने कहा केंद्रीय मंत्रियों और संघ परिवार के संगठनों ने कोटा प्रदान करने की प्रक्रिया के खिलाफ अपना विचार देते हुए कहा है कि इससे भ्रम की स्थिति बन रही है, जो कि सही नहीं है।

भाजपा की सत्ता आने के बाद से आरक्षण की नीति हो रही प्रभावित: स्टालिन

भाजपा की सत्ता आने के बाद से आरक्षण की नीति हो रही प्रभावित: स्टालिन


चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा की सत्ता आने के बाद से आरक्षण देने की नीति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। भाजपा की निंदा करते हुए स्टालिन ने कहा केंद्रीय मंत्रियों और संघ परिवार के संगठनों ने कोटा प्रदान करने की प्रक्रिया के खिलाफ अपना विचार देते हुए कहा है कि इससे भ्रम की स्थिति बन रही है, जो कि सही नहीं है।

 

लोगों को दी जाने वाली आरक्षण

अपने फेसबुक पोस्ट पर स्टालिन ने पोस्ट कर केंद्र से पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को दी जाने वाली आरक्षण की रक्षा कर सामाजिक न्याय को बरकरार रखने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्य नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं हैं और पदोन्नति में कोटा का दावा करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रहे है जिसे कांग्रेस कभी नहीं होने देगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो