scriptमहबूबा मुफ्ति की जमानत का स्टालिन ने किया स्वागत | Stalin welcomes Mehbooba Mufti's release | Patrika News

महबूबा मुफ्ति की जमानत का स्टालिन ने किया स्वागत

locationचेन्नईPublished: Oct 14, 2020 04:16:20 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ति, जिन्हें नजरबंद किया गया था

महबूबा मुफ्ति की जमानत का स्टालिन ने किया स्वागत

महबूबा मुफ्ति की जमानत का स्टालिन ने किया स्वागत


-पिछले 14 माह से थी नजरबंद
चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ति, जिन्हें नजरबंद किया गया था, की रिहाई का स्वागत कर अन्य नेताओं की रिहाई की भी मांग की। जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री को मंगलवार रात को रिहा किया गया है, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के आरोपों को रद्द कर दिया गया। तत्कालिन राज्य के विशेष दर्जे को निरस्त करने के बाद एक साल से अधिक समय से उन्हें हिरासत में रखा गया था।

 

फेसबुक पोस्ट पर स्टालिन ने कहा 14 माह के बाद मुफ्ति को रिहा किया गया है, जो कि काफी खुशी की बात है। सरकार से मै अन्य राजनीतिक दल के नेताओं को भी रिहा करने की अपील करता हूं। इसके अलावा लोकतांत्रित प्रक्रियाएं, जो इस दौरान निलंबित कर दी गई हैं, को भी बहाल किया जाना चाहिए। पिछले साल 5 अगस्त को महबूबा को निवारक हिरासत में रखा गया था और 6 फरवरी को कड़े पीएसए के तहत बुक किया गया। उसके बाद 7 अप्रेल को अधिकारियों द्वारा एक सहायक जेल घोषित किए जाने के बाद उन्हें उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो