scriptStrike : हड़ताली डॉक्टर वापस काम पर लौटें:स्टालिन | Striking Doctor Return to Work : Stalin | Patrika News

Strike : हड़ताली डॉक्टर वापस काम पर लौटें:स्टालिन

locationचेन्नईPublished: Aug 28, 2019 12:22:22 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Tamilnadu डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मंगलवार को राज्यभर के सरकारी डाक्टरों से भूख हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। गौरतलब है कि तमिलनाडु के सरकारी डाक्टर 23 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

Strike : हड़ताली डॉक्टर वापस काम पर लौटें

Strike : हड़ताली डॉक्टर वापस काम पर लौटें

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा
चेन्नई. मौजूदा Tamilnadu सरकार आप सब के लिए कुछ भी कर पाने में असमर्थ है इसलिए अपनी ऊर्जा को यंूही जाया न होने दें। यह कहते हुए डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मंगलवार को राज्यभर के सरकारी डाक्टरों doctors से भूख हड़ताल Strike वापस लेने का आग्रह किया। गौरतलब है कि तमिलनाडु के सरकारी डाक्टर 23 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
अपने बयान में स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार हड़ताल को खत्म करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। पिछले डेढ़ साल में सरकार ने डाक्टरों का वेतन भी नहीं बढ़ाया और पीजी के लिए ५० प्रतिशत आरक्षण को भी खत्म कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री भी इस मसले को लेकर उतने गम्भीर नहीं दिखते। डाक्टरों की हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों और वहां जाने वाले मरीजों को तकलीफ झेलनी पड़ रही है। इसलिए डाक्टरों से अपील है कि वे अपनी ऊर्जा को जाया करने के बजाय मरीजों की बेहतरी में इस्तेमाल में लाएं। लेकिन वे एक वादा करते हैं कि जैसे ही डीएमके सरकार सत्ता में आएगी उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो