scriptचेन्नई में 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार | Sub Inspector arrested for Sexual assault in chennai | Patrika News

चेन्नई में 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Jun 25, 2021 05:59:27 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

– पॉक्सो एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी- पीडि़ता की मां भी गिरफ्तार

चेन्नई.

महानगर पुलिस ने 15 साल की लडकी से दुष्कर्म के आरोप में एक पुलिस बस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला माधवरम थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार (32) के रूप में हुई है और वह मूल रूप से तिरुवल्लूर जिला का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों सये मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार ने यह कुकर्म माधवरम मिल्क डिपो में ड्यूटी के दौरान की थी। बताया जा रहा है कि राशन की दुकान में भीड़ का नियंत्रित करने के दौरान उसका पीडि़ता की 37 वर्षीया मां से दोस्ती हो गई और उसके बाद उसका लगातार महिला के घर आना-जाना लगा रहा। इस दौरान उसने महिला के साथ अवैध संबंध बना लिए।

कथित तौर पर पीडिता ने दोनों को एक साथ देख लिया और उसने अपने पिता से बात कहने की बात कही लेकिन पुलिस सब इंस्पेक्टर ने किसी से यह बात बताने पर उसके भाई और पिता को जान से मार देगा।

दोनों के बीच संबंध एक साल तक चलता रहा। उसके बाद उसकी दंगी नजर बच्ची पर पड़ी। आरोपी ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म के लिए उसकी मां और चाची को मना लिया था। वह बच्ची को जन्मदिन के लिए केक और कीमती मोबाइल लाकर देता था। आरोपी ने पीडि़ता की मां को मुहं बंद रखने के लिए एक लाख रुपए कैश भी दिया। उसके यातनाओं से परेशान होकर पीडि़ता ने आपबिती उसके पिता को बताई। एसआई सतीश कुमार ने उसके खिलाफ शिकायत करने गए पीडि़ता के पिता को धमकाया। यह खबर सामने आने के बाद उसके खिलाफ आला अधिकारियों की जांच शुरू हो गई।

माधवरम के डिपटी पुलिस कमिश्नर ई. सुंदरवदनम ने जांच की और उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पॉक्सो एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पीडि़ता की मां को भी गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो