scriptरजनीकांत ने दिया दीपावली का बहुमूल्य तोहफा ! | super star rajinikanth gifted house to gaja affected families | Patrika News

रजनीकांत ने दिया दीपावली का बहुमूल्य तोहफा !

locationचेन्नईPublished: Oct 22, 2019 05:31:43 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

१.८५ लाख की लागत से बना हर घर, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को super star rajnikanth ने अपने पोएस गार्डन स्थित आवास पर प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनको घर की चाभी सौंपी।

रजनीकांत ने दिया दीपावली का बहुमूल्य  तोहफा !

रजनीकांत ने दिया दीपावली का बहुमूल्य तोहफा !

चेन्नई. सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को गजा चक्रवात की चपेट में आकर बेघर हुए दस परिवारों को नया घर बना कर दिया है। गजा चक्रवात के कहर से तमिलनाडु के नागपट्टिनम समेत अन्य जिलों में सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। लोगों की मदद करने के उद्देश्य से रजनीकांत के नेतृत्व वाली रजनी मक्कल मंड्रम (Rajni Makkal Mandram) ने नए घरों का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को रजनीकांत ने अपने पोएस गार्डन स्थित आवास पर प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनको घर की चाभी सौंपी। हर घर के निर्माण पर १.८५ लाख खर्च आया है।

 

रजनीकांत ने दिया दीपावली का बहुमूल्य तोहफा !

उल्लेखनीय है कि पिछले साल १६ नवंबर को आए गजा चक्रवात ने राज्य के नागपट्टिनम समेत विभिन्न जिलों में तबाही मचाई थी। चक्रवात के कहर की वजह से ५० से अधिक लोगों की जान चली गई थी और बहुत से परिवार बेघर हो गए थे। चक्रवात के बाद रजनीकांत ने प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा था कि चक्रवात की वजह से नागपट्टिनम के प्रभावित परिवारों के लिए आरएमएम द्वारा नए आवासों का निर्माण कराया जाएगा। आरएमएम के सदस्य चक्रवात से प्रभावित इलाकों में घरों का निर्माण करवाकर प्रभावित परिवारों को बसाने में लगे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो