चेन्नई

TAMILNADU: १० प्रभावित लोगों को रजनीकांत ने उपहार के तौर पर दिया घर

Rajini Makkal Mandram has built new houses to help people.
लोगों की मदद करने के उद्देश्य से रजनीकांत के नेतृत्व वाली रजनी मक्कल मंड्रम ने नया घर का निर्माण कराया है।

चेन्नईOct 21, 2019 / 02:29 pm

Vishal Kesharwani

TAMILNADU: १० प्रभावित लोगों को रजनीकांत ने उपहार के तौर पर दिया घर

गजा चक्रवात की कहर में बेघर हुए लोगों की मदद
१० प्रभावित लोगों को रजनीकांत ने उपहार के तौर पर दिया घर
चेन्नई. सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को गजा चक्रवात की चपेट में आकर बेघर हुए लोगों में १० प्रभावित लोगों को नया घर बना कर दिया है। जगा चक्रवात की कहर से तमिलनाडु के नागपट्टिनम समेत अन्य जिलों में सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। लोगों की मदद करने के उद्देश्य से रजनीकांत के नेतृत्व वाली रजनी मक्कल मंड्रम ने नया घर का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सुबह रजनीकांत ने अपने पोएस गार्डन स्थित आवास पर प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें घर का चाभी सौंपा। प्रत्येक घर के निर्माण कार्य में १.८५ लाख खर्च हुआ है।
-पिछले साल १६ नवंबर को

उल्लेखनीय है कि पिछले साल १६ नवंबर को गजा चक्रवात ने राज्य के नागपट्टिनम समेत विभिन्न जिलों में तबाही मचाई थी। चक्रवात की कहर की वजह से ५० से अधिक लोगों की जान चली गई थी और बहुत सारे लोग बेघर हो गए थे। घटना के बाद रजनीकांत ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। साथ ही कहा था कि चक्रवात की वजह से नागपट्टिनम के प्रभावित हुए लोगों के लिए आरएमएम द्वारा नए आवास का निर्माण कराया जाएगा। घर के निर्माण कार्य के साथ ही आरएमएम के सदस्य चक्रवात से प्रभावित इलाकों में पुनर्वास करने में भी लगे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.