scriptसुपरस्टार रजनीकांत स्पेशल प्राइवेट फ्लाइट से हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका रवाना | Superstar Rajinikanth leaves for the US | Patrika News

सुपरस्टार रजनीकांत स्पेशल प्राइवेट फ्लाइट से हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका रवाना

locationचेन्नईPublished: Jun 19, 2021 03:46:04 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

शूटिंग पूरी होने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ अमेरिका इलाज के लिए चले गए। रजनीकांत को शुक्रवार देर रात चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

चेन्नई.

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत 18 जून की रात को अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वो कुछ हफ्तों तक वहीं रहेंगे और अपने हेल्थ चेकअप करवाएंगे। पिछले कई दिनों से रजनीकांत अनाथे की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे थे। शूटिंग पूरी होने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ अमेरिका इलाज के लिए चले गए। रजनीकांत को शुक्रवार देर रात चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर रजनीकांत और उनकी पत्नी लता की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। रजनीकांत ने अमेरिका जाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। केंद्र ने उन्हें विदेश जाने के लिए हरी झंडी दे दी थी, जिसके बाद अब वो एक विशेष विमान से अमेरिका रवाना हो गए हैं।

दरअसल, कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ाने अभी नहीं चल रही हैं, जिसके चलते रजनीकांत ने केंद्र सरकार से इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति मांगी थी। जब केंद्र की ओर से उन्हें अनुमति मिल गई तो वे अमेरिका के लिए रवाना हो गए। खबरों की मानें तो रजनीकांत विशेष विमान से अमेरिका जा रहे हैं। रजनीकांत अभी एक चार्टर्ड प्लेन में कतर स्थित दोहा गए हैं। कतर पहुंचने के बाद वह वहां से यूएस की पैसेंजर फ्लाइट लेंगे।

अगले महीने हो सकती है रजनीकांत की वापसी
खबर है कि वे 8 जुलाई तक भारत वापस आएंगे। इसके बाद अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे। पिछले साल ब्लड प्रेशर बढऩे के कारण रजनीकांत कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से जल्द नवाजा जाएगा
साल 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अप्रैल में सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की थी। प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट किया था कि मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो