scriptसुरेशचंद ललवाणी अध्यक्ष व शांतिलाल सिंघवी मंत्री | Sureshchand Lalwani President and Shanti Lal Singhvi Minister | Patrika News

सुरेशचंद ललवाणी अध्यक्ष व शांतिलाल सिंघवी मंत्री

locationचेन्नईPublished: Mar 17, 2019 11:49:47 pm

एएमकेएम में विराजित श्रुतमुनि एवं अक्षरमुनि ने अपने प्रवचन में कहा कि संत समागम में रहने से ज्ञान की वृद्धि होती है। साथ ही साथ श्रद्धा बढ़ती…

Sureshchand Lalwani President and Shanti Lal Singhvi Minister

Sureshchand Lalwani President and Shanti Lal Singhvi Minister

चेन्नई।एएमकेएम में विराजित श्रुतमुनि एवं अक्षरमुनि ने अपने प्रवचन में कहा कि संत समागम में रहने से ज्ञान की वृद्धि होती है। साथ ही साथ श्रद्धा बढ़ती है। संतों के दर्शन करने से पुण्य मिलता है। पुण्य बलवान होता है तथा प्रेम भाव आपस में बढ़ता है। संत समागम से चार बातों का लाभ मिलता है। इसके बाद एक बैठक रखी गई।

जिसमें श्री गुरु गणेश मिश्री सेवा समिति चेन्नई का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुरेशचंद ललवाणी, मंत्री शांतिलाल सिंघवी, चेयरमैन ज्ञानचंद मुणोत, वाइस चेयरमैन वइसराज रांका, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार मरलेचा, मार्गदर्शक मोहनलाल चोरडिय़ा एवं किशनलाल खाबिया, उपाध्यक्ष सुदर्शन छल्लाणी एवं सुरेशचंद कोठारी को बनाया गया।

मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन

जैन सोशल फेडरेशन की ओर से कोडंगयूर में 89वां मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। वेलांगनी स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में के.एल. जैन, वन्दना जैन, श्रेयांस, प्रियंका एवं श्रेया जैन लूकंड़ ने सहयोग दिया। श्री रामचन्द्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, ऑक्सीमेड हॉस्पिटल के डा.सी.एम. लूणावत, डा.विघ्नेस भंसाली आदि 25 चिकित्सकों की टीम ने नेत्र, दंत, हृदय , जनरल, एक्यूप्रेशर, सुगर आदि के 450 मरीजों की जांच की। साथ ही उन्हें आवश्यक सामग्री व दवाइयां निशुल्क दी गई। 17 लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। 105 लोगों को निशुल्क चश्मे बनाकर दिए जाएंगे। सभी रोगियों की बीपी जांची गई। 29 लोगों का इसीजी किया गया। यह जानकारी आई प्रोजेक्ट चेयरमैन सोभागमल कोठारी ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो