scriptTamil Nadu Assembly Election 2021: साहुकारपेट में दिखा मतदाताओं में उत्साह, कई मतदान केन्द्रों पर लम्बी लाइनें | Tamil Nadu Assembly Election 2021 | Patrika News

Tamil Nadu Assembly Election 2021: साहुकारपेट में दिखा मतदाताओं में उत्साह, कई मतदान केन्द्रों पर लम्बी लाइनें

locationचेन्नईPublished: Apr 06, 2021 01:23:02 pm

Tamil Nadu Assembly Election 2021 चटक गर्मी के बावजूद मतदाताओं को जोश कम नहीं था। लोगों ने जोश व उत्साह के साथ लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया।

Tamil Nadu Assembly Election 2021

Tamil Nadu Assembly Election 2021

चेन्नई. हिंदी बाहुल्य साहुकापेट इलाके में लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ( Tamil Nadu Assembly Election 2021) के दौरान मंगलवार को कई मतदान केन्द्रो पर लम्बी कतारें नजर आई। हालांकि सुबह के वक्त मतदान केन्द्र सूने रहे लेकिन बाद में लोग घरों से निकले और मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। कोविड-19 के चलते इस बार मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। कई लोगों ने मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायत की। मतदान केन्द्रों से कुछ ही दूरी पर राजनीतिक दलों ने मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्चियां देने की व्यवस्था की थी। साहुकारपेट के मुख्य बाजार बन्द थे लेकिन कोण्डितोप समेत कुछ इलाकों में दुकानें खुली नजर आई। दोपहर में गर्मी के बावजूद मतदाता लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदाता केन्द्रों से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। केवल पैदल आने वालों के लिए ही आवाजाही खुली थी। सुबह 11 बजे तक कई मतदान केन्द्रों पर 20 से 22 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान का समय इस बार बढ़ाया गया है।
हार्बर विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान मूल के मतदाता राहुलसिंह मादड़ी ने कहा, इस बार मतदान को लेकर लोगों में अधिक उत्साह नजर आ रहा है। युवाओं में खासा जोश है। उमंग है। हम राष्ट्र की मजबूती के लेकर अपना वोट दे रहे हैं। हर जिम्मेदार नागरिक को वोट देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो