scriptTamil Nadu Assembly Election 2021: सैकड़ों लोगों के नाम गायब, प्रवासियों ने किया प्रदर्शन | Tamil Nadu Assembly Election 2021 | Patrika News

Tamil Nadu Assembly Election 2021: सैकड़ों लोगों के नाम गायब, प्रवासियों ने किया प्रदर्शन

locationचेन्नईPublished: Apr 06, 2021 11:10:10 pm

Tamil Nadu Assembly Election 2021 साहुकारपेट में पेरुमाल मुद्दली समेत कई गलियों में रहने वालों के नाम मतदाता सूची से गायब

Tamil Nadu Assembly Election 2021

Tamil Nadu Assembly Election 2021

चेन्नई. साहुकारपेट में कई प्रवासियों के नाम मतदाता सूची से गायब थे। जब वे अपना वोटर आई कार्ड लेकर मतदान केन्द्र पर पहुंचे तो पता चला कि मतदाता सूची (Tamil Nadu Assembly Election 2021) में उनका नाम ही नहीं है। एक मतदाता ने बताया कि उसने लोकसभा के चुनाव में वोट किया था तब नाम था। अब अचानक नाम कैसे कट गया। ऐसी ही पीड़ी अन्य लोगों की थी। एक प्रवासी ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में लोगों के नाम ही मतदाता सूची में नहीं है। पेरुमाल मुद्दली मे रहने वाले एक मतदाता का कहना था कि कई काम्पलेक्स से लोगों के नाम इस बार गायब है। इनमें बड़ी संख्या प्रवासी लोगों की है। मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायत लोगों ने चुनाव में लगे अधिकारियों से भी की लेकिन उन्होंने कहा कि अब मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ऐसे में अब अगले चुनाव के वक्त ही नाम जोड़े जा सकेगे। मतदाता सूची में नाम न होने के चलते लोगों ने यहां आदियपा नायकन स्ट्रीट में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि एक साथ बड़ी संख्या में नाम कैसे हटाए जा सकते है। इनमें अधिकांश लोग ऐसे थे जिन्होंने लोकसभा के चुनाव में मतदान में हिस्सा लिया था। सामाजिक कार्यकर्ता ओंकारसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अधिकांश लोगों को मतदाता सूची में नाम न होने की जानकारी तब लगी जब वे अपना मतदाता पहचान पत्र लेकर मतदान केन्द्र पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला कि उनका नाम तो मतदाता सूची में नहीं है। चेन्नई प्रवासी एवं भीनमाल पंचायत समिति के पूर्व सदस्य गेनाराम पटेल ने बताया कि जब इस तरह के कई लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम नहीं है। इसमें कई लोग तो एक ही परिसर में रहने वाले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो