scriptमुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्म दिन की बधाई | Tamil Nadu chief minister MK Stalin greets Manmohan Singh on his birth | Patrika News

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्म दिन की बधाई

locationचेन्नईPublished: Sep 26, 2021 05:44:57 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्म दिन की बधाई

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्म दिन की बधाई


चेन्नई. राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। स्टालिन ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी सेवा ने लाखों लोगों को गरीबी से उबारा है। जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे ऐसे ही स्वस्थ होकर राष्ट्र और जनता की सेवा करते रहेंगे। ट्वीट कर स्टालिन ने कहा लाखों नागरिकों को गरीबी से उबारकर मनमोहन सिंह ने देश की जो सेवा की है और मंदी के दौर में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसे कोई भी नहीं भूल सकता है।

 

2004 से 2014 के बीच यूपीए गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले सिंह रविवार को 89 साल के हो गए। उन्हें 1991-९६ के दौरान पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। 2004 से 2014 के बीच यूपीए गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले सिंह रविवार को 89 साल के हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो