script

मुख्यमंत्री 6 को मदुरै जाएंगे

locationचेन्नईPublished: Aug 01, 2020 09:48:03 pm

कोविड-19 गतिविधियों की समीक्षा के लिए

Tamil Nadu CM Edappadi K Palaniswami to visit Madurai on August 6

Tamil Nadu CM Edappadi K Palaniswami to visit Madurai on August 6

चेन्नई. कोविड-19 गतिविधियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी 6 अगस्त को मदुरै जाएंगे। राजस्व, आईटी व आपदा प्रबंधन मंत्री आर.बी.उदयकुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पलनीस्वामी वहां पर कोरोना जांच की नई सुविधा, मदुराई में फिवर कैंप व अन्य कार्य को देखेंगे। मीटिंंग व अन्य कार्यों के बारे में जानकारी जल्द दी जाएगी।
एलकोट आईटी पार्क जांच सुविधाओं का जायजा

मंत्री ने यहां एलकोट आईटी पार्क जांच सुविधाओं का जायजा लिया। यहां कोविड कैयर के लिए एक हजार बिस्तर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पांच विशेष केन्द्रों पर भी जांच सुविधा
मदुरै में पांच विशेष केन्द्रों पर भी जांच सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पांच में से चार केन्द्र शिक्षण संस्थानों में स्थापित किए गए हैं। आने वाले समय में संस्थानों के खुलने की संभावना को देखते हुए इनकी जगह किसी अन्य स्थल पर ऐसे केन्द्र स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो