scriptसरकार को सीधे दे सुझाव व शिकायत, मुख्यमंत्री ने किया तमिलनाडु माईगव लांच | Tamil Nadu CM launches portal | Patrika News
चेन्नई

सरकार को सीधे दे सुझाव व शिकायत, मुख्यमंत्री ने किया तमिलनाडु माईगव लांच

पोर्टल के माध्यम से सरकार को दे सकेंगे सुझाव

चेन्नईOct 30, 2020 / 08:02 pm

PURUSHOTTAM REDDY

Tamil Nadu CM launches portal

Tamil Nadu CM launches portal

चेन्नई.

मुख्यमंत्री पलनीस्वामी (Tamil Nadu Chief Minister Edappadi K. Palaniswami) ने तमिलनाडु माईगव पोर्टल (portal) की शुरूआत की है। http://tamilnadu.mygov.in नामक इस पोर्टल की मदद से नागरिक सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष और त्वरित जानकारी हासिल कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से आम जनता भी नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और परिणाम उन्मुख बनाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव दे सकते हैं।

तमिलनाडु: मुत्तुरामलिंग थेवर को याद किया- मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने दी पुष्पांजलि

इस पोर्टल का उद्देश्य तमिलनाडु के लोगों को अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाना है। यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा।

माईगव पोर्टल विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की नई अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश सरकार में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो