scriptमुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दूल कलाम को दी श्रद्धांजलि | Tamil Nadu CM pays tributes to Kalam | Patrika News

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दूल कलाम को दी श्रद्धांजलि

locationचेन्नईPublished: Oct 15, 2021 06:00:31 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दूल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दूल कलाम को दी श्रद्धांजलिTamil Nadu CM pays tributes to Kalam

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दूल कलाम को दी श्रद्धांजलिTamil Nadu CM pays tributes to Kalam


चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दूल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा और लगन से सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे। हालांकि वे बहुत ही सामान्य परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से मिसाइल मैन बन गए। उनकी जयंती पर हमें उस गरीबी को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए, जिसे वे देश का दुश्मन मानते थे।

 


-मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
इससे पहले स्टलिन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जिन्हें दिल्ली में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती कराया गया है, के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बुखार आने पर कमजोरी की शिकायत के बाद मनमोहन सिंह को बुधवार शाम को एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के बाद ट्वीट कर स्टालिन ने कहा कि वे मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। आशा है कि जल्द ही वे पहले की तरह स्वस्थ होकर देश की जनता के लिए अपनी सेवाओं को जारी रखेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो