scriptअंधविश्वासी पिता ने 5 साल के बच्चे को जला कर मारा | Tamil Nadu: Driven by superstition, man sets son, 5, on fire | Patrika News

अंधविश्वासी पिता ने 5 साल के बच्चे को जला कर मारा

locationचेन्नईPublished: Mar 03, 2021 04:13:16 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

जिले के नान्नीलम में पुलिस ने अंधविश्वास में आकर अपने 5 वर्ष के बेटे को जला कर मारने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अंधविश्वासी पिता ने 5 साल के बच्चे को जला कर मारा

अंधविश्वासी पिता ने 5 साल के बच्चे को जला कर मारा


तिरुवारूर. जिले के नान्नीलम में पुलिस ने अंधविश्वास में आकर अपने 5 वर्ष के बेटे को जला कर मारने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नान्नीलम के पेरुमल कोविल स्ट्रीट निवासी आर. रामकी ने गत 27 फरवरी को आर. साई सरण को आग में झोखा था। घटना के बाद बच्चा का 95 प्रतिशत शरीर जल गया था और तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रह था। लेकिन इलाज के दौरान ही मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

 

जिसके बाद बच्चे की मां आर. गायत्री ने आरोपी पति पर बच्चे को जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की। महिला ने कहा कि आरोपी ने अंधविश्वास की वजह से बेटे को जलाया था। रामकी की 2015 में गायत्री से शादी हुई थी। दंपत्ति के पास तीन महीने का एक बच्चा और भी है। पुलिस ने बताया रामकी ने एक ज्योतिषी के साथ बच्चे की कुंडली की जांच कराई थी, जिसके बाद ज्योतिषी ने कहा था कि बच्चे के जन्म की वजह से समस्याएं पैदा हो रही हैं।

 

ज्योतिषी की बातों में आकर आरोपी पिता बच्चे के प्रति विरोध दिखाना और पत्नी से झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इसी बीच 25 फरवरी को रामकी और गायत्री के बीच इसी संबंध में झगड़ा हुआ। उसके दूसरे दिन दोनों में फिर से झगड़ा हुआ और रामकी ने बच्चे पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो