चेन्नई

Tamil Nadu : महिला के गर्भाशय से निकाली टूटी सुई

Madurai Rajaji Govt. Hospital के डॉक्टरों की टीम ने गुरुवार को सफल सर्जरी कर एक महिला के गर्भाशय से टूटी हुई सुई Needle निकाली जिसे प्रसव के बाद एपिसोटॉमी टांके के दौरान छोड़ दिया गया था। सर्जरी में तीन से चार घंटे का समय लगा।

चेन्नईNov 22, 2019 / 02:09 pm

shivali agrawal

Tamil Nadu : needle gets left in womans stomach

मदुरै. Madurai Rajaji Govt. Hospital के डॉक्टरों की टीम ने गुरुवार को सफल सर्जरी कर एक महिला के गर्भाशय से टूटी हुई सुई निकाल ली जिसे प्रसव के बाद एपिसोटॉमी टांके के दौरान छोड़ दिया गया था। सर्जरी में तीन से चार घंटे का समय लगा।

उचीपुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के चलते महिला के गर्भाशय में सुई (नीडल) छूट गई थी।

महिला के परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद दो स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया गया।

महिला के परिजनों ने लापरवाही का आरोप में उचीपुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक रामनाथपुरम निवासी राम्या ने मंगलवार रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया। नर्स प्रसव के बाद टांके लगा रही थी जिस दौरान सुई टूट गई। नर्सों को तुरंत सुई नहीं मिली और उन्होंने पूरे टांके लगा दिए और इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को दी।

अगले दिन डॉक्टर ने महिला की हालत बिगडऩे पर उसे रामनाथपुरम सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया जहां एक्स-रे से महिला के गर्भाशय में सुई के टुकड़े होने की पुष्टि हुई।

राम्या के कम रक्त हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के बाद उन्हें बुधवार रात मदुरै स्थित राजाजी सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

गुरुवार सुबह टूटी सुई को निकालने के लिए राजाजी सरकारी अस्पताल में तीन से चार घंटे तक सर्जरी की गई। सुई निकाले जाने के बाद राम्या अब स्वस्थ है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.