scriptलॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बेघर लोगों को दिया भोजन | Tamil Nadu Police feed homeless during lockdown | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बेघर लोगों को दिया भोजन

locationचेन्नईPublished: Apr 25, 2021 06:00:30 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को राज्यभर में लॉकडाउन था

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बेघर लोगों को दिया भोजन

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बेघर लोगों को दिया भोजन


चेन्नई. कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को राज्यभर में लॉकडाउन था और पुलिसकर्मियों ने बेघर लोगों को भुखा नहीं छोड़ा। लॉकडाउन की वजह से कई पुलिसकर्मी आगे आए और चेन्नई में सड़क किनारे रहने वालों को भोजन दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार रविवार को पूरा सिटी बंद था और लोग अपने अपने घरों में ही थे। शहर के काफी बेघर लोग भोजन दान करने वालों पर निर्भर होते हैं।

 

लेकिन लोगों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध की वजह से बेघर लोगों को खाना मिल नहीं पाया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त महेश कुमार अग्रवाल ने जरूरतमंदों को खाना देने का निर्देश दिया था। सेंथ थॉमस माउंट पुलिस लिमिट के उपायुक्त के. प्रभाकर ने बेघर लोगों में भोजन और मास्क का वितरण किया।

 

उन्होंने कहा कि मेरे लिमिट में 16 लॉ एंड आर्डर स्टेशन हैं और सभी से जरूरतमंदों को खाना देने का आग्रह किया गया था। इसी प्रकार से सेवेन वेल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सिमिलरली एम. मनोमणि ने कहा कि वे और उनकी टीम ने भी 100 से अधिक जरूरतमंदों में नाश्ता और दोपहर के भोजन का वितरण किया। मेरे लिमिट में भी काफी बेघर लोग रहते हैं। सुबह से ही हम लोग हर जगह गए और लोगों में भोजन का वितरण किया। त्रिप्लीकेन इंस्पेक्टर एस. सीतारमन ने कहा कि उन्होंने इलाके में 200 लोगों में भोजन वितरण की व्यवस्था की थी। पिछले साल से लगातार यह किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो