scriptतमिलनाडु में कोरोना के 2608 नए मामले आए, 3924 स्वस्थ होकर घर लौटे | Tamil Nadu records 2,608 fresh COVID-19 cases | Patrika News

तमिलनाडु में कोरोना के 2608 नए मामले आए, 3924 स्वस्थ होकर घर लौटे

locationचेन्नईPublished: Oct 30, 2020 09:24:24 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

– चेन्नई में दो लाख के करीब मामले

Tamil Nadu records 2,608 fresh COVID-19 cases

Tamil Nadu records 2,608 fresh COVID-19 cases

चेन्नई.

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2,608 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढकऱ 7.22 लाख के पार पहुंच गई। कोरोना के खिलाफ जंग में राज्य की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। नए मामले कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले मरीज बढ़ रहे हैं।

इनके बीच का दायरा भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7,22,011 हो गई है। इस दौरान 3,924 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या 6,87,388 हो गई है। यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.2 फीसदी पहुंच गई। इस अवधि में 38 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढकऱ 11,091 हो गई है। मरीजों की मृत्यु दर महज 1.53 फीसदी है।

स्वास्थ्य व कल्याण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को मामले बढ़े है। सक्रिय मामले बढकऱ 25,532 हो गए जो गुरुवार को 24,886 थी। पिछले 24 घंटों में कुल 77,356 सैंपल (आरटी-पीसीआर टेस्ट) की जांच की गई। वहीं अबतक 98.85 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

चेन्नई में 723 कोरोना के मामले
चेन्नई में शनिवार को 723 नए मरीजों के साथ यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,99,173 हो गई। वहीं अबतक 1,88,280 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जबकि 7254 सक्रिय मामले है। शुक्रवार को चेन्नई के अलग-अलग अस्पताल व कोविड-19 क्वारंटाइन सेंटर से 1047 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जो एक दिन में कोरोना संक्रमित के आंकड़ों से अधिक है। 13 और मौत के साथ यहां अबतक 3639 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

इन जिलों में आए कोरोना के सर्वाधिक मामले
चंगलपेट: 158
कोयम्बत्तूर: 228
ईरोड: 115
सेलम: 114
तिरुवल्लूर : 149
तिरुपुर: 145

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो