चेन्नईPublished: Aug 03, 2023 08:01:47 pm
PURUSHOTTAM REDDY
- दिल्ली में 13वां भारतीय अंगदान दिवस समारोह मनाया गया
चेन्नई.
तमिलनाडु अंगदान के मामले में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है और 1,705 लोगों ने अपने अंगदान कर 6,247 लोगों का जीवन बचाया है। राज्य के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि बढ़ती जागरूकता और पारदर्शी अंग आवंटन नीति समेत विभिन्न कारणों से तमिलनाडु को गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर पर अंग दान के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार मिला।