तमिलइसै आज पुदुचेरी की उपराज्यपाल के पद का कार्यभार संभालेंगी
तेलंगाना राज्यपाल तमिलइसै सौंदरराजन, जिन्हें पुदुचेरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, गुरुवार को पुदुचेरी की उपराज्यपाल के पद का कार्यभार संभालेंगी।

पुदुचेरी. तेलंगाना राज्यपाल तमिलइसै सौंदरराजन, जिन्हें पुदुचेरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, गुरुवार को पुदुचेरी की उपराज्यपाल के पद का कार्यभार संभालेंगी। राष्ट्रपति के वारंट के अनुसार सौंदरराजन राज निवास में सुबह 9 बजे कार्यभार संभालेंगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही किरण बेदी को पुदुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सौंदरराजन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
बेदी को 29 मई 2016 को उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। सनद रहे कि पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी एवं पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। नारायणस्वामी ने पिछले दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपकर बेदी को वापस बुलाने की मांग की थी। नारायणस्वामी का कहना था कि बेदी तुगलकी फैसले ले रही है।
हालांकि पुदुचेरी की कांग्रेस सरकार भी अब अल्पमत में आ चुकी है। पुदुचेरी के एक और विधायक के इस्तीफा देने के बाद सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के 14 विधायक ही रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है। हालांकि नारायणस्वामी ने बहुमत हासिल करने का दावा किया है। पुदुचेरी में अप्रेल-मई में चुनाव होने हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Chennai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज