चेन्नई

उत्तरी चेन्नई की तुलना में दक्षिणी चेन्नई में कम मतदान

2019 के लोकसभा चुनाव में चेन्नई में मतदान का प्रतिशत 57.43 प्रतिशत रहा।

चेन्नईApr 11, 2021 / 10:55 pm

Santosh Tiwari

उत्तरी चेन्नई की तुलना में दक्षिणी चेन्नई में कम मतदान

चेन्नई.
चेन्नई के उत्तरी हिस्से की तुलना में दक्षिणी एवं मध्य चेन्नई में मतदान का प्रतिशत कम रहा। आईटी हब वेलचेरी में सबसे कम मतदान हुआ। बढ़ती गर्मी एवं बढ़ते कोरोना मामलों के बीच पूरे चेन्नई में कुल 59.06 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पूरे तमिलनाडु में मतदान का प्रतिशत 72.78 प्रतिशत रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में चेन्नई में मतदान का प्रतिशत 57.43 प्रतिशत रहा। 2016 के विधानसभा चुनावों में महानगर में मतदान का प्रतिशत 60.4 था। 2011 में जब पूरे तमिलनाडु में 80 प्रतिशत मतदान हुए थे तब चेन्नई में सबसे कम मतदान प्रतिशत 66.38 था। इस बार के मतदान प्रतिशत में कमी का कारण महानगर में बढ़ते कोरोना के मामलों को माना जा रहा है। बहुत लोगों में इसके कारण बाहर निकलने में झिझक दिखी।
बाक्स में

चेन्नई के विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

वेलाचेरी 55.95

आर.के.नगर 66.57

मईलापुर 56.59

पेरम्बूर 62.63

कोलातूर 60.52

विल्लीवाक्कम 55.52

तिरु विका नगर 60.61

एगमोर 59.29
रायपुरम 62.31

हार्बर 59.7

चेपाक तिरुवल्लीकेनी 58.41

थाउजेंड लाइट 58.4

अन्नानगर 57.02

विरुगम्बाक्कम 58.23

सईदापेट 57.26

टी.नगर 55.92

जिला का नाम मतदान प्रतिशत

1.तिरुवल्लूर 70.56
2.चेन्नई 59.06

3.कांचीपुरम 71.98

4.वेलूर 73.73

5.कृष्णगिरि 77.30

6.धर्मपुरी 82.35

7.तिरुवन्नामलै 78.62

8.विल्लुपुरम 78.56

9.सेलम 79.22

10.नामाक्कल 79.72

11.ईरोड 77.07

12.नीलगिरि 69.68

13.कोयम्बत्तूर 68.70
14.दिंडीगुल 77.13

15. करूर 83.92

16. तिरुचिरापल्ली 73.79

17.पेरम्बलूर 79.09

18.कडलूर 76.50

19.नागापट्टिनम 75.48

20.तिरुवारुर 76.53

21. तंजावूर 74.13

22.पुदुकोट्टै 76.41

23.शिवगंगा 68.94

24.मदुरै 70.33
25.तेनी 71.75

26.विरुदनगर 73.77

27.रामनाथपुरम 69.60

28.तुतुकुड़ी 70.20

29.तिरुनेलवेली 66.65

30.कन्याकुमारी 68.67

31.अरियलूर 82.47

32.तिरुपुर 70.12

33.कलकुरिची 80.14

34.तेनकाशी 72.63

35.चेंगलपेट 68.18

36.तिरुपत्तूर 77.33
37.रानीपेट 77.92

Home / Chennai / उत्तरी चेन्नई की तुलना में दक्षिणी चेन्नई में कम मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.