scriptकोविड-19 को लेकर जागरूकता फैलाएंगे एलईडी वाहन, मुख्यमंत्री ने किया अभियान का उद्घाटन | Tamilnadu Cm flags off LED vehicles for COVID-19 awareness | Patrika News

कोविड-19 को लेकर जागरूकता फैलाएंगे एलईडी वाहन, मुख्यमंत्री ने किया अभियान का उद्घाटन

locationचेन्नईPublished: Aug 14, 2020 07:02:28 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

पलनीस्वामी ने मानसून की शुरुआत के मद्देनजर कोविड-19, डेंगू और वर्षा जल संचयन संरचनाओं की आवश्यकता पर लोगों को जागरूकता पर्चे वितरित करने के लिए एक अभियान चलाया।
 

Tamilnadu Cm flags off LED vehicles for COVID-19 awareness

Tamilnadu Cm flags off LED vehicles for COVID-19 awareness,Tamilnadu Cm flags off LED vehicles for COVID-19 awareness,Tamilnadu Cm flags off LED vehicles for COVID-19 awareness

चेन्नई.

तमिलनाडु में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, वाहनों में एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों को लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने शुक्रवार को वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरोना वायरस के खिलाफ लडऩे के लिए जारी कई पहलों के साथ पलनीस्वामी ने बड़े स्क्रीन के साथ 30 छोटे आकार के कार्गो वैन द्वारा जागरूकता अभियान का उद्घाटन किया, जो ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की एक पहल है।

सरकारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि महानगर के 15 जोनों में से प्रत्येक में दो वाहन तैनात किए जाएंगे। वायरस जागरूकता के बारे में मुख्यमंत्री का संबोधन, और स्वास्थ्य विभाग और जीसीसी की लघु फिल्में लोगों को रोगजनको के बारे में बेहतर समझने और मानदंडों का पालन कर सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए प्रसारित की जाएंगी।

पलनीस्वामी ने मानसून की शुरुआत के मद्देनजर कोविड-19, डेंगू और वर्षा जल संचयन संरचनाओं की आवश्यकता पर लोगों को जागरूकता पर्चे वितरित करने के लिए एक अभियान चलाया। लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों का पता लगाने के लिए जीसीसी के 12,000 फील्ड वर्करों द्वारा लोगों को पर्चे दिए जाएंगे।

कोविड-19 और डेंगू के बारे में लोगो को जानकारी देने के लिए दस लाख ब्रोशर वितरित किए जाएंगे। साथ ही बारिश के पानी को बचाने के उपायों के बारे में भी बताया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो