scriptTamilnadu farmer to protest on Sep 20 | तमिलनाडु के किसान 20 सितम्बर को आठ जिलों में करेंगे विरोध प्रदर्शन | Patrika News

तमिलनाडु के किसान 20 सितम्बर को आठ जिलों में करेंगे विरोध प्रदर्शन

locationचेन्नईPublished: Sep 10, 2023 03:45:17 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

- कावेरी डेल्टा जिलों के किसान होंगे शामिल

तमिलनाडु के किसान 20 सितम्बर को आठ जिलों में करेंगे विरोध प्रदर्शन
तमिलनाडु के किसान 20 सितम्बर को आठ जिलों में करेंगे विरोध प्रदर्शन

चेन्नई.

कर्नाटक सरकार पर अपने हिस्से का पानी जारी करने के लिए दबाव बनाने के लिए किसान संगठन और तमिलनाडु के आठ जिलों के किसान 20 सितम्बर को विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन राज्य के कावेरी डेल्टा जिला तंजावुर, तिरुवारुर, मईलादुतुरै, नागपट्टिनम, कड्लूर, तिरुचि, अरियालूर और पुदुकोट्टै में किया जाएगा। किसानों के अनुसार डेल्टा जिलों में लाखों एकड़ भूमि में कुरुवै धान सूख गया है। इसके चलते किसानों ने इसमें अनिच्छा दिखाई है। सांबा धान की खेती भी की जा रही है क्योंकि कावेरी से जल प्रवाह धान की खेती को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.