scriptराज्यपाल ने ट्रेकर्स की मौत पर जताया शोक -घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की | tamilnadu governor condoles forest fire deaths | Patrika News

राज्यपाल ने ट्रेकर्स की मौत पर जताया शोक -घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

locationचेन्नईPublished: Mar 13, 2018 08:28:07 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

राज्यपाल ने ट्रेकर्स की मौत पर जताया शोक-घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

tamilnadu governor condoles forest fire deaths

tamilnadu governor condoles forest fire deaths

– स्टालिन ने किया
राहुल गांधी की टिप्पणी का स्वागत
-कहा, राजीव गांधी के हत्यारों की जल्द हो रिहाई
चेन्नई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हाल ही किए गए टिप्पणी कि उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को माफ दिया है, का स्वागत करते हुए डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने इस मामले में सजा काट रहे लोगों की जल्द से जल्द रिहाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा उनका आग्रह है कि राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद पिछले २६ साल से इस मामले में सजा काट रहे पेरिअरिवालन सहित अन्य लोगों को जल्द से जल्द रिहा कर देना चाहिए। इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार उचित कार्रवाई कर इन लोगों को रिहा करे। राहुल गांधी की यह टिप्पणी राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। एक तरफ डीएमके और कांग्रेस ने इस टिप्पणी का स्वागत किया है, तो दूसरी ओर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी और भाजपा ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उनके विरोध का मुख्य सवाल यह है कि उस समय राहुल गांधी क्या कर रहे थे जब वर्ष २००९ में श्रीलंका में बड़ी संख्या में तमिलों की हत्या की गई थी। गौरतलब है कि हाल ही सिंगापुर में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था उन्होंने और बहन प्रियंका ने अपने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया है।
राज्यपाल ने ट्रेकर्स की मौत पर जताया शोक
-घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की
चेन्नई. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को हाल ही तेनी जिले के कुरंगनी के जंगलों में लगी आग से हुई टे्रकिंग ग्रुप के ११ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों की सुरक्षा के लिए रक्षा बल, अग्निशमन बचाव दल के सदस्य और पुलिस विभाग द्वारा तेजी से कदम उठाया जा रहा है। मैं उन लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं जो इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं।
गौरतलब है कि तेनी जिले के कुरंगनी के जंगलों में रविवार को लगी भीषण आग की चपेट में आकर चेन्नई के सात सहित ११ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इसी बीच राज्यपाल मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती लोगों को दिए जा रहे इलाज की जानकारी ली। उनके साथ स्वास्थ्य सचिव डा. जे. राधाकृष्णन समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो