script

तस्माक शराब कर्मचारियों की हड़ताल

locationचेन्नईPublished: Aug 17, 2019 12:51:02 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Vellore तस्माक कर्मचारियों की सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर शहर के तोटोपाल्यम स्थित तस्माक कार्यालय के सामने शुक्रवार को पांच सौ से भी अधिक कर्मचारियों ने एक दिनी हड़ताल कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन दो दिन पहले कृष्णगिरि जिले में तस्माककर्मी से लूट और हत्या की पृष्ठभूमि में था।

news,protest,Chennai,Vellore,Tamilnadu,Special,Breaking,Chennai news in hindi,

तस्माक शराब कर्मचारियों की हड़ताल

वेलूर. तस्माक कर्मचारियों की सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर शहर के तोटोपाल्यम स्थित तस्माक कार्यालय के सामने शुक्रवार को पांच सौ से भी अधिक कर्मचारियों ने एक दिनी हड़ताल कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन दो दिन पहले कृष्णगिरि जिले में तस्माककर्मी से लूट और हत्या की पृष्ठभूमि में था।
प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सांकेतिक रूप से एक दिनी कार्य का बहिष्कार किया।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन तस्माक कर्मचारियों की सुरक्षा तथा बिक्री से होने वाली आय के तत्काल बैंक में जमा कराने की व्यवस्था करे।
हिस्ट्रीशीटर की हत्या
चेन्नई. रेडहिल्स के शौलेअम्मन नगर में शुक्रवार सुबह हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि दो गुटों के रंजिश के चलते इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा। मृतक की पहचान रेडहिल्स के शौलेअम्मन नगर निवासी कार्तिक (२७) के रूप में हुई है। कार्तिक आदतन अपराधी था और उस पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जेल से हाल ही जमानत पर रिहा हुआ था और माधवरम में एक मैकेनिक शेड में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह काम पर जा रहा था। आरटीओ कार्यालय के निकट कुछ लोग वहां आए और उसपर चाकू से हमला कर हत्या कर दी और भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो