scriptपहले लॉकडाउन और फिर बाढ़ की मार से चौपट हुआ चाय कारोबार | Tea industry | Patrika News

पहले लॉकडाउन और फिर बाढ़ की मार से चौपट हुआ चाय कारोबार

locationचेन्नईPublished: Aug 05, 2020 07:24:04 pm

असम, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल बड़े चाय उत्पादक राज्य

Tea industry

Tea industry

चेन्नई. पहले लॉकडाउन की मार और बाद में बाढ़ से तबाही के चलते चाय बागान से जुड़े मजदूरों के जीवन पर गहरा असर पड़ा है। इस उद्योग से जुड़े लोग संकट में हैं। कोरोना काल में हर्बल उत्पादों की मांग बढ़ी है जिसमें हर्बल चाय भी शामिल है। राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्तान ने भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली हर्बल चाय की बात कही थी। दरअसल लॉकडाउन का सीधा असर चाय बागानों पर पड़ा। यही वह समय था जब चाय की खेती प्रमुखता से होती है, लेकिन इस दौरान लॉकडाउन लगा रहा। चाय कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि इस तरह के हालात पहले भी रहे हैं जब कई बार जलवायु परिवर्तन का असर चाय बागानों पर पड़ा। लेकिन इस बार हालात अधिक भयावह है। पहले लॉकडाउन और बाद में बाढ़ के हालात से पैदा हुई परिस्थितियों ने चाय बागान को तहस-नहस कर दिया।
असम, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल में चाय अधिक
इंडियन टी बोर्ड के अनुसार असम देश में सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है। देश के चाय उत्पादन में असम का योगदान करीब 50 फीसदी है। एक चौथाई हिस्सा पश्चिम बंगाल का है। तमिलनाडु व केरल के कुछ हिस्सों में भी चाय के बागान है। इन बागानों से करीब 30 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। इनमें मजदूरों व महिलाओं की बड़ी संख्या है।
सवा छह लाख हैक्टेयर क्षेत्र में चाय बागान
देश में चाय के कुल रकबे की बात करें तो करीब सवा छह लाख हैक्टेयर क्षेत्र में चाय के बागान है। जिनमें लगभग 2 लाख 15 हजार हैक्टेयर के बागान छोटे चाय उत्पादकों के है।
701 मिलियन किलोग्राम के साथ चाय उत्पादन में असम पहले नबर पर है। पश्चिम बंगाल 344 मिलियन किलोग्राम चाय उत्पादन के साथ दूसरे नंबर पर है।
…………………………………………………………..
राज्य कितने हैक्टेयर में चाय बागान
असम 3,37,690
पश्चिम बंगाल 1,48,121
तमिलनाडु 62,885
केरल 35,871
……………………………………………………………….
भारत में चाय का उत्पादन
वर्ष उत्पादन (मिलियन किलोग्राम में)
2015 1208.66
2016 1267.36
2017 1321.76
2018 1338.63
…………………………………………………………………………..
राज्य बड़े चाय उत्पादक
असम 765
पश्चिम बंगाल 451
तमिलनाडु 133
करल 93
……………………………….
राज्य छोटे चाय उत्पादक
असम 1,01,088
पश्चिम बंगाल 37,365
तमिलनाडु 45,765
करल 8,497
……………………………..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो