scriptसमुद्र में डूबे किशोर का शव बरामद | Teenager's body recovered from sea | Patrika News

समुद्र में डूबे किशोर का शव बरामद

locationचेन्नईPublished: Feb 26, 2019 12:09:26 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

नीलांगरै बीच पर समुद्र की तेज लहरों के बीच डूबे किशोर का शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से ही किशोर की तलाश की जा रही थी।

sea,body,recovered,teenager,

समुद्र में डूबे किशोर का शव बरामद

चेन्नई. नीलांगरै बीच पर समुद्र की तेज लहरों के बीच डूबे किशोर का शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से ही किशोर की तलाश की जा रही थी। मृतक किशोर की पहचान मेडवाक्कम के जेके एवेन्यू निवासी ए संतोष आशीर्वादम के रूप में हुई है। वह घर के निकट निजी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था।
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने दो दोस्त कोविलम्बाक्कम निवासी बालाजी (१६) और चित्तलापाक्कम निवासी नवीन (१६) के साथ भारती एवेन्यू के निकट नीलांगरै बीच में नहाने गया था। शाम को सभी समुद्र में नहाने लगे और अचानक हाई-टाइड की चपेट में आकर डूबने लगे। नहा रहे तीनों किशोर में से दो को तो तभी बचा लिया गया था जबकि संतोष डूब गया।
ये घटना रविवार शाम ३ बजे की है जब बीच पर नहा रहे तीनों युवक अचानक आई तेज लहर में बह गए। मौकै पर मौजूद कुछ लोगों ने बालाजी और नवीन को बचा लिया लेकिन संतोष का कुछ पता नही चला। तीनों किशोर तैरते हुए नहा रहे थे। समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठ रही थी लेकिन बाद में मछुआरों की मदद से संतोष का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को रॉयपेट्टा सरकारी अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो