script

Tamilnadu: साहुकारपेट में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं

locationचेन्नईPublished: Oct 05, 2019 09:32:44 pm

साहुकारपेट(Socarpet) में लगे हैं कचरे के ढेर, नहीं हो रही नियमित (Regular) सफाई, बीमारियां फैलने की आशंका

The cleaning system has collapsed for several days

The cleaning system has collapsed for several days

चेन्नई. हिंदी बाहुल्य साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट के मुल्ला साहिब लेन में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मुल्ला साहिब लेन में पुलिस बूथ के पास पिछले चार दिन से कचरा नहीं उठाया गया है। यहां कचरा संग्रहण के लिए दो पात्र रखेे हैं लेकिन अक्सर दोनों कचरा पात्र भरे रहते हैं। आसपास अन्य स्थलों पर कचरा पात्र न रखे होने के चलते लोग यहीं आकर कचरा डाल देते हैं। कचरा पात्र भर जाने पर आसपास कचरा इकट्ठा होता रहता है।
गंदगी के चलते मच्छरों की भरमार
न केवल मुल्ला साहिब लेन बल्कि समूचे साहुकारपेट में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। कई दिनों से कचरा न उठने के चलते बीमारियां फैलने की संभावना है। गंदगी के चलते मच्छर पैदा हो चुके हैं।
हालात जस के तस
स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा नियमित रूप से हटाने के लिए कई बार प्रशासन को शिकायत भी की गई हैं लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
……………………………….
कचरा पात्रों की संख्या बढ़ाएं
अक्सर यहां कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नियमित सफाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही मुल्ला साहेब लेन में पुलिस बूथ के पास दो कचरा पात्र पहले से रखे गए हैं। लेकिन आसपास के कई इलाकों से लोग इन्हीं कचरा पात्रों में कचरा डालते हैं। इस कारण जल्द ही ये कचरा पात्र भर जाते हैं। ऐसे में यहां और बड़े कचरा पात्र रखने चाहिए।
-कानसिंह बरना, बिजनसमैन।
…………………………….
बारिश के समय तो हालात काफी विकट हो जाते हैं। कचरे एवं कीचड़ के कारण राहगिरों का चलना भी मुश्किल होता है। साहुकारपेट इलाके में मूलभूत सुविधाओं की तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए। सफाई की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए। साहुकारपेट में एक बड़ा इलाका वाणिज्यिक है। ऐसे में यहां नियमित सफाई होनी ही चाहिए।
जगदीश प्रसाद अग्रवाल, बिजनसमैन।

ट्रेंडिंग वीडियो