थाना पुलिस ने पीडि़तों की सूचना पर उनके घर जाकर मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर चोरोंं की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरों ने चारों मकानों से ३५ सवरन के गहने और ५० हजार की नकदी चुरा ली। आदम्बाक्कम के पार्थसारथी नगर निवासी रमण (५६) जो पूर्व फौजी हैं, पुणे में अपने बेटे से मिलकर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। इसी तरह जेनिश जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने भी घर में लैपटॉप और गहने चोरी होने की शिकायत की है।
इसके अलावा रामबाबू और भूपति के घर भी चोरी की वारदात हुई जिसमें गहने चोरी हुए हैं। जांच में जुटे अधिकारी ने बताया कि चोरों ने मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 12-13 हजार रुपए और सोने के गहने चोरी करके फरार हो गए। चारों घरों से लगभग दस लाख मूल्य के सोने के गहने चोरी हुए हैं। आदम्बाक्कम पुलिस मामले की जांच कर रही है।