चेन्नई

एक ही रात में चोरों ने चार मकानों से चुराए लाखों के जेवरात, नकदी

चारों घरों से लगभग दस लाख मूल्य के सोने के गहने चोरी हुए हैं।

चेन्नईSep 17, 2018 / 09:15 pm

PURUSHOTTAM REDDY

Theft In Four Houses In Chennai

चेन्नई.

आदम्बाक्कम में रविवार रात एक साथ चार बंद मकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी। एक ही रात में एक साथ चार घरों के ताले टूटने की सूचना सोमवार सुबह इलाके में फैलने के बाद सनसनी फैल गई।

थाना पुलिस ने पीडि़तों की सूचना पर उनके घर जाकर मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर चोरोंं की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरों ने चारों मकानों से ३५ सवरन के गहने और ५० हजार की नकदी चुरा ली। आदम्बाक्कम के पार्थसारथी नगर निवासी रमण (५६) जो पूर्व फौजी हैं, पुणे में अपने बेटे से मिलकर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। इसी तरह जेनिश जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने भी घर में लैपटॉप और गहने चोरी होने की शिकायत की है।

इसके अलावा रामबाबू और भूपति के घर भी चोरी की वारदात हुई जिसमें गहने चोरी हुए हैं। जांच में जुटे अधिकारी ने बताया कि चोरों ने मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 12-13 हजार रुपए और सोने के गहने चोरी करके फरार हो गए। चारों घरों से लगभग दस लाख मूल्य के सोने के गहने चोरी हुए हैं। आदम्बाक्कम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Chennai / एक ही रात में चोरों ने चार मकानों से चुराए लाखों के जेवरात, नकदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.