चेन्नई

तिरुचि ज्वैलरी शोरूम चोरी का मामला: 1 और गिरफ्तार, 6 किलो सोना बरामद

Trichy Jewelery Showroom theft case: 1 more arrested, 6 kg gold recovered
तमिलनाडु के तिरुचि में लोकप्रिय ज्वैलरी शोरूम ललिता ज्वैलर में दो अक्टूबर को हुई करोड़ो की चोरी की वारदात के मामले में विशेष पुलिस दल ने मदुरै के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

चेन्नईOct 14, 2019 / 04:09 pm

shivali agrawal

Trichy Jewelery Showroom theft case: 1 more arrested, 6 kg gold recovered

तिरुचि. तमिलनाडु के तिरुचि में लोकप्रिय ज्वैलरी शोरूम ललिता ज्वैलर में दो अक्टूबर को हुई करोड़ो की चोरी की वारदात के मामले में विशेष पुलिस दल ने मदुरै के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उसके घर से लगभग 2.30 करोड़ मूल्य का 6.10 किलो Gold बरामद किया गया। पुलिस ने मदुरै जिले के वाडीपट्टी के सी गणेशन 35 को इस वारदात के मास्टरमाइंड मुरुगन के बयान पर गिरफ्तार किया है।

मुरुगन ने एक अन्य आपराधिक मामले में शुक्रवार को बेंगलुरु में 11 वें अतिरिक्त मुख्य मट्रोपॉलिटियन मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था।

फिलहाल वह बेंगलुरु पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के अनुसार वह जनवरी में तिरुचि में हुई पंजाब नेशनल बैंक डकैती में भी शामिल था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुरुगन बेंगलुरु पुलिस की हिरासत में है, इसलिए विशेष पुलिस टीम ने मुरुगन को अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में याचिका दायर करने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि ललिता ज्वैलर के किरण जैन पाली जिले के बलाना गांव के मूल निवासी है। उन्होंने पैतृक गांव में जनता के लिए कई कार्य किए हैं। तिरुचि में हुई चोरी राजस्थान के गांव में सुर्खियों में छायी हुई थी। उक्त मामला 3 अक्टूबर को दिनभर सोशल मीडिया पर भी छाया रहा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.