scriptसांस लेने में दिक्कत आने के बाद कृषि मंंत्री अस्पताल में भर्ती | TN Agriculture Minister complains of chest pain, taken from Villupuram | Patrika News

सांस लेने में दिक्कत आने के बाद कृषि मंंत्री अस्पताल में भर्ती

locationचेन्नईPublished: Oct 13, 2020 03:38:30 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

राज्य के कृषि मंत्री आर. दुरैकन्नू को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने के बाद मंगलवार को मुंडियामबाक्कम में स्थित वीजीएमसीएच में भर्ती कराया गया

सांस लेने में दिक्कत आने के बाद कृषि मंंत्री अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में दिक्कत आने के बाद कृषि मंंत्री अस्पताल में भर्ती


चेन्नई. राज्य के कृषि मंत्री आर. दुरैकन्नू को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने के बाद मंगलवार को मुंडियामबाक्कम में स्थित विल्लुपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (वीजीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। उसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें चेन्नई के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के अनुसार दुरैकन्नू को सुबह 11 बजे वीजीएमसीएच में लाया गया था और उनकी स्थिति सामान्य है।

 

उन्हें आपातकालिन वार्ड में भर्ती किया गया था और डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनकी निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी की मां के निधन के बाद दुरैकन्नू सेलम जा रहे थे, तभी विक्रवांडी रोड के पास अचानक से उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल विल्लुपुरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीजीएमसीएच के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि हृदय संबंधी समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति में सुधार के बाद एंबुलेंस से उन्हें चेन्नई भेजा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो