scriptमुख्यमंत्री राहत कोष और राज्य आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग करने की अपील: एमके स्टालिन | TN CM Stalinapeals to public to donate to fight covid19 | Patrika News

मुख्यमंत्री राहत कोष और राज्य आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग करने की अपील: एमके स्टालिन

locationचेन्नईPublished: May 12, 2021 07:37:08 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

एमके स्टालिन ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए आम लोगों, कंपनियों और उद्योगों से उदारता से मुख्यमंत्री राहत कोष और राज्य आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग करने की अपील की है।

TN CM Stalinapeals to public to donate to fight covid19

TN CM Stalinapeals to public to donate to fight covid19

चेन्नई.

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण आम जनमानस के स्वास्थ्य व आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां पेश हुई हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए आम लोगों, कंपनियों और उद्योगों से उदारता से मुख्यमंत्री राहत कोष और राज्य आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्य रूप से बेसहारा, निर्धन, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और जरूरतमंद छात्रों व पर्यटकों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार सहित अन्य कार्र्याे के लिए दिए गए हैं।

ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं पर निर्भर लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए स्टालिन ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर ने राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली और लोगों पर भारी दवाब डाला है। यहां जारी वक्तव्य में अधिक चिकित्सा बिस्तरों, ऑक्सीजन आपूर्ति, जीवन रक्षक दवाओं तथा अधिक चिकित्सा और अद्र्ध-चिकित्सा कर्मियों की जरूरत बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 31 हजार से अधिक लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। नए संक्रमितों की संख्या लगभग 30 हजार है। एक लाख 62 हजार से अधिक संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो