scriptतमिलनाडु सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली बोनस | TN govt announces 10 deepavali bonus for Group C, D employees | Patrika News

तमिलनाडु सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली बोनस

locationचेन्नईPublished: Oct 23, 2021 05:00:00 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने काफिला रूकवाकर एमटीसी बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस में सवार लोगों से बातचीत की।

तमिलनाडु सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली बोनस

तमिलनाडु सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली बोनस

चेन्नई.

तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को राज्य सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए दीवाली त्योहार के लिए दस प्रतिशत बोनस भुगतान की घोषणा की। यहां एक बयान में स्टालिन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार के सामने वित्तीय संकट के बावजूद कर्मचारियों को आगामी दीपावली त्योहार के लिए 8.33 प्रतिशत बोनस और 1.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा।

प्रत्येक पुष्ट कर्मचारी को बोनस के रूप में 8,400 रुपए मिलेंगे, इससे राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले 2,87,250 कर्मचारियों को फायदा होगा। राज्य के खजाने से 216.38 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने काफिला रूकवाकर एमटीसी बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस में सवार लोगों से बातचीत की। उनसे राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। स्टालिन को बस में देखकर कुछ लोग आश्चर्य होकर हसने लगे तो कुछ महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो