scriptवर्ल्‍ड टूरिज्‍म डे विशेष: तमिलनाडु के ये पर्यटन स्थल है खूबसूरत, एक बार जाएं जरूर | Tourist Places in Tamilnadu: Marina Beach Kanyakumari, Ooty | Patrika News

वर्ल्‍ड टूरिज्‍म डे विशेष: तमिलनाडु के ये पर्यटन स्थल है खूबसूरत, एक बार जाएं जरूर

locationचेन्नईPublished: Sep 27, 2019 05:30:44 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

Tourist Places in Tamilnadu: Marina Beach, Kanyakumari, Ooty: तमिलनाडु में ऐसी कई जगहें हैं जो छुट्टियों में घूमने के लिए काफी सस्ती है। VelloreFort

Kodaikanal tourist places, Tourist Place in Tamilnadu,Vellore Fort, Tourist Place in Tamilnadu,Kanyakumari , Tourist Place in Tamilnadu,Marina Beach, Tourist Place in Tamilnadu

Kodaikanal tourist places, Tourist Place in Tamilnadu,Vellore Fort, Tourist Place in Tamilnadu,Tourist Place in Tamilnadu,Marina Beach, Tourist Place in Tamilnadu

चेन्नई.

दुनियाभर में हर साल 27 सितम्बर को पूरी विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास होगा। 27 नवंबर को हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। हर साल इसका एक थीम होता है।

 

हर देश चाहता है कि पर्यटन के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग उसके देख की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को जानें। लोगों को पर्यटन का महत्व समझाने के लिए इसे एक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआती की गई थी। तमिलनाडु में ऐसी कई जगहें हैं जो छुट्टियों में घूमने के लिए काफी सस्ती है।

 

मरीना बीच
यह एशिया का सबसे बड़ा बीच है जो अपने आप में एक पूरा पर्यटन स्थल है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ एक बीच है लेकिन ऐसा नहीं है। मरीना बीच पर स्थित एक्वेरियम और आईस हाउस आकर्षण का केंद्र हैं।

इसके अलावा स्वामी विवेकानंद, डॉ. एनी बेसेंट, सर थॉमस मॉनरो, सुब्रमनिया भारतियार, एमजी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, कन्नगी कमराजर समेत कई दिग्गजों के स्टैच्यू लगाए जा चुके हैं। स्वतंत्रता सेनानी मरीना बीच के किनारे ही ज्यादातर बैठके आयोजित करते थे। इसके अलावा कई राजनेताओं को यहां आना और इसकी खूबसूरती का आनंद उठाना बेहद पसंद था।

 

 

कन्याकुमारी
तमिलनाडु के शांत और खूबसूरत शहर कन्याकुमारी को केप कोमोरन के नाम से जाना जाता था। शहर का नाम देवी कन्या कुमारी के नाम पर पड़ा है, जिन्हें भगवान कृष्ण की बहन माना गया है। कला और धर्म-संस्कृति का पुराना गढ़ है।

स्वामी विवेकानंद की इस धरती पर सबसे खूबसूरत दिखने वाला सूर्योदय और सूर्यास्त दिखाई देता है। कन्याकुमारी में तीन समुद्रों- बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर का मिलन होता है। इस स्थान को त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है।

यहां पर कुमारी अम्मन देवी का मंदिर है, जहां देवी पार्वती के कन्या रूप को पूजा जाता है। यहां थनुमालयन टेंपल है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां ब्रह्मा, विष्णु और महेश एक साथ दिखाई देते हैं।

ऊंटी: नीलगिरि की पहाडिय़ों के बीच घिरे इस हिल स्टेशन में सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंचते हैं। घनी वनस्पति, नीले पर्वतों की श्रृंखला और चाय के बागान यहां की खासियत हैं। बोटेनिकल गार्डन्स, भवानी झील, नीलगिरी माउंटेन देखने लायक हैं।

 

 

भारत का मिनी इंग्लैंड
वेलूर को दक्षिण भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर वेलूर किले के पास स्थित पलार नदी के किनारे पर बसा है। येलागिरि एक छोटा हिल स्टेशन है जो तमिलनाडु के वेलूर जिले में 29 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।


औद्योगिक शहर होसूर बेंगलूरू से 40 किमी दूर स्थित है। आजादी से पहले ब्रिटिश राज में होसूर को ‘मिनी इंग्लैंडÓ कहा जाता था। यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है, यहां का वातावरण इंग्लैंड के जैसा ही है। होसूर के दो प्रमुख पर्यटन स्थल हैं राजाजी स्माइक और प्रत्यानगिरि मंदिर।

 

कोडैकनाल
यह तमिलनाडु में स्थित हिल स्टेशन है। सुहाना मौसम, बादल, झीलें, पहाड़ और सुंदर घाटियां ये जगह आपको सबकुछ देगी। कोडैकनाल एक ऐसी जगह है, जहां कम बजट में अच्छे खाने के साथ-साथ अच्छा अनुभव भी मिलेगा।


आपको आसानी से देश के अन्य प्रमुख शहरों से कोडाइकनाल के लिए नियमित ट्रेन मिल जाएगी। कोडैकनाल लेक, कोआकेर्स वाक, मन्नवनूर लेक, पाइन फॉरेस्ट, डॉल्फिंस नोज, गुना केव जरूर जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो