चेन्नई

टाइल्स लगाते समय दुर्घटनावश मजदूर के पैर की उंगलियां कटी

नुंगम्बाक्कम हाई रोड स्थितआयकर भवन परिसर में नवनिर्मित इमारत में टाइल्स लगाते समय एक मजदूर के पैर की पांचों उंगलियां कट गई।

चेन्नईFeb 05, 2019 / 02:05 pm

Santosh Tiwari

टाइल्स लगाते समय दुर्घटनावश मजदूर के पैर की उंगलियां कटी

चेन्नई. नुंगम्बाक्कम हाई रोड स्थितआयकर भवन परिसर में नवनिर्मित इमारत में टाइल्स लगाते समय एक मजदूर के पैर की पांचों उंगलियां कट गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने बताया कि दिंडीवनम निवासी मेघमबरम (३६) टाइल्स लगाने का काम करता है। आयकर भवन परिसर में नई इमारत में टाइल्स लगाने का काम मेघमबरम को सौंपा गया था। मेघमबरम रविवार को टाइल्स लगा रहा था। मशीन चालू करने के बाद दुर्घटनावश उसका पैर उसकी चपेट में आ गया। एक झटके में दाएं पैर की उंगलियां कट गई। नुंगम्बाक्कम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएमबीटी के निकट हुई घटना
बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर मोबाइल, नकदी व एटीएम लूटा
चेन्नई. सीएमबीटी के निकट रविवार रात ७५ वर्षीय बुजुर्ग अबरार अहमद पर चाकू से हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उस वक्त बुजुर्ग पर हमला किया जब वे सडक़ किनारे शौच कर रहा थे। बाइक पर आए अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल, १५०० रुपए और एटीएम कार्ड लूट लिया। राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अहमद तिरुवत्तीयूर निवासी है और टूथब्रश बेचते हैं। वह रोजाना टूथब्रश लेकर कोयम्बेडु आते हैं और रात को वापस घर चले जाते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को वह काम से घर जा रहे थे।

Home / Chennai / टाइल्स लगाते समय दुर्घटनावश मजदूर के पैर की उंगलियां कटी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.