scriptऑटो पर गिरा पेड़, वृद्धा की मौत | tree fell on auto | Patrika News
चेन्नई

ऑटो पर गिरा पेड़, वृद्धा की मौत

rain water संग्रहण के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

चेन्नईJul 06, 2019 / 05:28 pm

PURUSHOTTAM REDDY

tree fell on auto

ऑटो पर गिरा पेड़, वृद्धा की मौत

चेन्नई. अण्णा नगर के १३वें एवेन्यू की ओर जा रहे एक ऑटो पर शुक्रवार शाम पेड़ गिर गया। हादसे में एक ६० साल की वृद्धा की मौत हो गई जबकि एक सात साल के बच्चे समेत तीन यात्री घायल हो गए। एक के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए कीलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर निगम की लापरवाही का खमियाजा जनता को चुकाना पड़ रहा है। वर्षा जल संग्रहण के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। कई बार इन गड्ढों में गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं तो कई बार पेड़ के बगल में गड्ढा खोदने से पेड़ कमजोर होकर गिर रहे हैैं। लापरवाही और अनदेखी के लिए ठेकेदार कंपनी के साथ निगम के अफसर भी जिम्मेदार हैं। पिछले दो दिन में दो ऐसी वारदातें हुई जिसमें वृद्धा सहित दो लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

दरअसल वर्षा जल संग्रहण के लिए अण्णा नगर इलाके में गड्ढे खोदे गए हैैं। शुक्रवार को यात्रियों को लेकर एक ऑटो अण्णा नगर के १३वें एवेन्यू की ओर जा रहा था। उसी दौरान विशालकाय पेड़ ऑटो पर गिर गया। ऑटो में सवार आनंद लक्ष्मी (६०), भुवनेश्वरी (४०), सात साल का बच्चा समरुद्दीन और ऑटो चालक सतीश घायल हो गए। पेड़ गिरने की घटना के बाद वहां हलचल मच गई और वहां मौजूद लोगों ने पेड़ को हटाकर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को केएमसी अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आग व बचाव विभाग के कर्मी वहां पहुंच गए और पेड़ को काटकर अलग किया।
इससे पहले बुधवार को एण्णूर इलाके में सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी।

Home / Chennai / ऑटो पर गिरा पेड़, वृद्धा की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो