script

महिला उत्पीड़न की बढ़ती वारदातों से क्षुब्ध  दो बहनों ने मांगा बंदूक का लाइसेंस

locationचेन्नईPublished: Mar 17, 2019 06:58:38 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

दोनों बहनों ने कहा कि वे पोल्लाची ब्लैकमेल कांड से आहत हैं और ऐसे मामलों में बचाव का इलाज बंदूक है

Two sisters applied for gun licenses

महिला उत्पीड़न की बढ़ती वारदातों से क्षुब्ध  दो बहनों ने मांगा बंदूक का लाइसेंस

कोयम्बत्तूर. शहर के नालियापालयम निवासी दो बहनों ने शनिवार को जिला कलक्टर को आवेदन दे कर बंदूक का लाइसेंस मांगा है। दोनों बहनों ने कहा कि वे पोल्लाची ब्लैकमेल कांड से आहत हैं और ऐसे मामलों में बचाव का इलाज बंदूक है। इसलिए उन्होंने कलक्टर से लाइसेंस जारी करने के लिए आवेदन किया है।

दोनों बहनों में तमिल ईलम कॉलेज छात्रा है और छोटी ओविया स्कूल में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि पोल्लाची में हुए ब्लैकमेल कांड ने छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना था कि पुलिस का रवैया न केवल लापरवाही भरा रहा बल्कि पीडि़ताओं को ही जलील किया जा रहा है। सिर्फ चार लोगों की ही गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामले में तेजी दिखानी चाहिए। जल्द से जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए।

बहनों ने कहा कि सोशल मीडिया पर पीडि़ताओं के वीडियो फैलने से तत्काल रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी खुद इस तरह के वीडियो को फैलने से रोके और नष्ट कर दे। साइबर क्राइम पुलिस इंटरनेट से पोल्लाची के लीक वीडियो को डिलीट करवाए। उनका कहना था कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों से निपटने के लिए ही वे बंदूक का लाइसेंस लेने आई हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो