scriptवेलानकुलम झील के सौन्दर्यन के लिए उक्कडम बस स्टैण्ड हटेगा | Ukkadam bus stands to be taken for the beauty of the lake in Velankula | Patrika News

वेलानकुलम झील के सौन्दर्यन के लिए उक्कडम बस स्टैण्ड हटेगा

locationचेन्नईPublished: May 11, 2018 01:27:45 pm

Submitted by:

Arvind Mohan Sharma

कोय बत्तूर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

Ukkadam bus stands to be taken for the beauty of the lake in Velankula
कोय बत्तूर. स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट के तहत उक्कडम बस स्टैण्ड को यहां से हटाया जाओगा। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी)भी बस स्टैण्ड को यहां से स्थानांतरित करने पर सहमत हो गया है। नए स्टैड वर्तमान स्थान से पांच किलोमीटर दूर बनाया जाएगा।सूत्रों ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट में पर परागत जल स्रोतों के संरक्षण व सौन्दर्यन को खास महत्व दिया गया है। बस स्टैण्ड के पास ही शहर की प्रमुथ झील वेलानकुलम है। इसके आसपास के क्षेत्र के कायाकल्प के लिए नई दिल्ली की एक वास्तुशिल्प क पनी को सौंपा गया है।
परियोजनाओं को संभालने में अच्छी तरह से ज्ञात नई दिल्ली आधारित वास्तुशिल्प कंपनी को सौंपा गया है
कोयंबटूर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत प्रस्तावित कई परियोजनाओं में से, जल टैंकों और आस-पास के क्षेत्रों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण को अत्यंत महत्व दिया गया है। इस तरह की परियोजनाओं को संभालने में अच्छी तरह से ज्ञात नई दिल्ली आधारित वास्तुशिल्प कंपनी को सौंपा गया है। शहर की दो झीलों पेरियाकुलम का भी यही क पनी संरक्षण व सौन्दर्यन करेगी। इन कामों के लिए यहां से बस स्टैण्ड को हटाना जरूरी है। इस स बन्ध में नगर निगम ने तमिलनाडु रोडवेज प्रशासन से अनुरोध किया था। जो स्वीकार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्कडम बस स्टैण्ड झील के किनारे करीब आठ एकड़ जमीन में फैला हुआ है।इसका निर्माण २५ साल पहले किया गया था।यह शहर का प्रमुख स्टैण्ड है। यहां से मदुरै, पोलाची और कुनियामुथुर सहित पड़ोसी राज्य केरल के लिए ब,ों का संचालन होता है। रोडवेज के सूत्रों ने बताया कि नगर निगम पहले नए स्थान पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके बाद रोडवेज उक्कडम बस स्टैण्ड को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को सौंप देगी। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली की वास्तुविद क पनी ओएसिस झील और आसपास के क्षेत्रों का सौन्दर्यन करेगी। निगम पहले ही पेरियाकुलम झील के पास फुटपाथ के लिए 39.74 करोड़ रूपए की मंजूर कर चुका है। साथ ही वेलानकुलम के उत्तर की तरफ और ओवर-ब्रिज के नीचे नए सिरे से फुटपाथ के लिए 8 .14 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं। ये कार्य जल्द ही शुरू होने की उ मीद है। झील के किनारे मनोरंजन पार्क, ओपन जिम, फूड कोर्ट , बैटरी चालित छोटी कारें सहित आमोद -प्रमोद की सुविधाएं विकसित की जानी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो