scriptसख्त लॉकडाउन में सूनसान सडक़ करा रही सुरक्षा का अहसास | Under sunday lockdown, all activities haly in Tamilnadu | Patrika News

सख्त लॉकडाउन में सूनसान सडक़ करा रही सुरक्षा का अहसास

locationचेन्नईPublished: Jul 19, 2020 05:31:21 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सुनसान सडकें लोगों को सुरक्षित रहने के साथ-साथ सुरक्षा का भी अहसास करा रही हैं।

Under sunday lockdown, all activities haly in Tamilnadu

Under sunday lockdown, all activities haly in Tamilnadu

चेन्नई.

राजधानी चेन्नई और राज्य की सभी कोरोना प्रभावित जिलों में रविवार को सख्त लॉकडाउन रखा गया। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध हैं। निर्देश थे कि जो भी घर से बाहर निकलेगा उस पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सख्त लॉकडाउन के दौरान चेन्नई में सन्नाटा पसरा रहा। राज्य के दूसरे जिलों में भी यही हालात रहे, लोग घरों के अंदर रहे। यहां रविवार की सुबह 5 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रखा गया है। जिसको लेकर राज्यभर में असर देखा गया है।

चेन्नई में रविवार को सख्त लॉकडाउन के चलते सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से हुई बारिश ने भी असर दिखाया। पुलिस ने पूरे शहर में बेरिकेड्स लगवाकर बेवजह लोगों की आवाजाही पर रोक लगवाई। केवल जरूरी कार्य होने पर ही लोगों को पुलिस ने निकलने दिया।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सुनसान सडकें लोगों को सुरक्षित रहने के साथ-साथ सुरक्षा का भी अहसास करा रही हैं। इससे सडक़ें पूरी तरह से वीरान दिख रही है। लोग सतर्क और सजग होकर सामाजिक दायित्वों का भी निर्वह्न कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस संक्रमण से बचने के लिए लोग अपने परिवार के बीच समय गुजार रहे हैं।

लोगों को घर से बाहर निकलना बिल्कुल हीं बंद है। लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से सख्त है। सडक़ पर बेवजह घूमने वालों को पुलिस कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर घर में सुरक्षित रहने की अपील कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो